Breaking News

नवाबगंज पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोरो को किया गिरफ्तार

IMG 20210707 WA0361

अनूप मिश्रा IBN NEWS टीम बहराइच

थाना नवाबगंज जनपद बहराइच पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा डा0 जंगबहादुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी थाना नवाबगंज के द्वारा गठित पुलिस टीम उ0 नि0 रविन्द्र कुमार चन्द्रा उ0 नि0 वेदराम यादव, हे0का0 स्वतंत्र विक्रम सिंह.का0 शिवसेन सिंह.का0 वीरेन्द्र कुमार यादव, द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वाहन चेकिंग के समय भगतपुरवा बाबागंज मल्हीपुर रोड़ पुलिया के पास 02 नफर वाहन चोरों अभि0 रईश अहमद अंसारी पुत्र साकिर निवासी कस्बा व थाना नवाबगंज बहराइच 2. रहमतुल्ला उर्फ ठठिया पुत्र सुल्ला निवासी ग्राम बेगमपुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को 02 अदद चोरी की मोटर साइकिल. रजि.न. UP 40 V 1561 चेचिस नम्बर MLHA 10 JFHCO9579 पैशन प्रो नाम से निकला तथा मो0सा0 पर HERO DELUX ECO अंकित 2. UP40P2610 पैशन प्रो था जिनका नम्बर प्लेट बदल कर व चेचिस नम्बर का कूटकरण करके नेपाल राष्ट्र बेचने हेतु ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके विरुद्ध मु0 अ0 सं0 127/2021 धारा 41/411/413/ 419/420/467/ 468/471 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तो को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।

About IBN NEWS BAHRAICH

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *