Breaking News

पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के संस्थापक/प्रमुख नंद किशोर पटवा ने प्रदेशाध्यक्ष के पद पर डॉक्टर अंशुमान सिंह को किया मनोनीत

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️फिलहाल युवा हाथों में प्रदेश की कमान जाने का मतलब साफ है संगठन को नई धार मिलेगी संगठन हाईकमान द्वारा किया गया काफी फेरबदल

07/06/2021 अयोध्या – करीब एक पखवारे से चल रही खींचतान व काफी जद्दोजहद के बाद बेहद सूझबूझ से काम लेते हुए पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के संस्थापक/प्रमुख नंदकिशोर पटवा ने संगठन के उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता रहे डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। विदित हो कि संगठन के पहले के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बागी तेवरों को अपनाते हुए संगठन के विरुद्ध काफी कुछ बोलते हुए प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, और संगठन में काफी हद तक तोड़ फोड़ शुरू किया। लेकिन संगठन के सभी जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने संगठन के संस्थापक नंदकिशोर पटवा जी में आस्था व विश्वास जताया।

जिसके कारण पूर्व प्रदेशाध्यक्ष की मंशा पर पानी फिर गया।कुसल अनुभवी व बिख्यात क्राइम रिपोर्टर एवं पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के संस्थापक नंदकिशोर पटवा सूझबूझ का परिचय देते हुए अयोध्या जिले के चर्चित पत्रकार डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू को संगठन का नया प्रदेशाध्यक्ष रविवार को नियुक्त कर दिया है।नए प्रदेशाध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू भी बेहद अनुभवी हैं। राजनीतिक अनुभव भी उनके पास है। डॉ गुड्डू इसी संगठन के अयोध्या जिले के अध्यक्ष रहे और गत होली पर्व की पूर्व संध्या पर संगठन के संस्थापक नंदकिशोर पटवा ने उनकी पदोन्नति करते हुए प्रदेश कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया था। लेकिन क्या मालूम था कि इतनी जल्दी उन्हें प्रवक्ता के बाद अध्यक्ष पद सम्हालना पड़ेगा।

 

मध्यम वर्ग के परिवार से ताल्लुक रखने वाले डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू के लिए रास्ता आसान नहीं होगा क्यों कि पूरा प्रदेश उन्हें देखना है। फिलहाल डॉ गुड्डू करीब 12 वर्ष पूर्व बाराबंकी जिला इकाई राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव रहे। तो पत्रकार कल्याण एशोसिएशन के फैजाबाद मंडल अध्यक्ष व बाद में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में वे ग्लोबल मीडिया एशोसिएशन के सचिव व प्रजाशक्ति पार्टी( समदर्शी) के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं एक अखबार के पत्रकार व एक पोर्टल चैनल के समाचार संकलक भी हैं।

 

बीईएमएस उपाधिधारी चिकित्सक डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू का अपने गांव के चौराहे पर छोटा सा दवाखाना है और उसी के सहारे उनका परिवार,समाज सेवा का काम व बच्चों की शिक्षा दीक्षा का काम चलता है। डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू ईश्वर में आस्था व विश्वास रखते हैं सुबह शाम दोनों समय उनका भगवद भक्ति में भी समय बीतता है। एक 44 वर्षीय युवा नाना प्रकार के झंझावतों को झेलते हुए देश और समाज की सेवा में भी समय देता है। शायद ईश्वर की कृपा का ही फल है तरक्की दर तरक्की की ओर डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू के करते जा रहे हैं।जिस तरीके से आज गुड्डू के क़दम आगे बढ़ रहे हैं इससे आभास होता है कि श्री सिंह आम जनमानस के लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक के लिए जरूर कुछ करेंगे।उनसे तमाम पुलिस कर्मी भी जुड़ हैं।यही सोच कर की कुछ नया जरूर होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *