Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 07 at 5.30.33 PM

ग्रामीण हाट का विधायक ने किया उद्घाटन

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

07/12/2021मवई अयोध्या – क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र यादव ने विकास खण्ड मवई के बसौढी में बनकर तैयार हॉट बाजार का लोकार्पण किया।ग्राम पंचायत बसौढ़ी में तमसा नदी किनारे नाबार्ड एवं वित्त आयोग के कन्वर्जेंस से निर्मित हुआ ग्रामीण हाट बाजार का बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव व मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया।खण्ड विकास अधिकारी मोनिका पाठक ने मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव व मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव को बुके भेंटकर स्वागत किया।

हॉट बाजार में 15 लाख रूपये की लागत से दुकानों के लिए दो शेड युक्त स्थल,एक कार्यालय, साइकिल स्टैंड,सामुदायिक शौचालय,दो नायड पिट बनाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक श्री यादव ने कहा इस हॉट के बन जाने से आसपास के किसानों को अपनी फल एवं सब्जियों के साथ-साथ अन्य सभी उत्पादों को स्थानीय स्तर पर ही विक्रय करने की सुगम बाजार सुविधा उपलब्ध होगी।और यहाँ तमसा किसानों के जीवन मे खुशहाली लाने का कार्य करेगी।साथ ही विधायक ने व्यापारियों को आवंटन पत्र भी वितरण किये।इस मौके पर नाबार्ड महाप्रबंधक सुश्री शिखा,जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड कमलेश यादव,भाजपा नेता निर्मल शर्मा,मण्डल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,शिव कुमार पाठक,श्रीनाथ यादव,राम प्रेस यादव,सुनील मिश्रा,सहायक विकास अधिकारी राजीव श्रीवास्तव, राजेश यादव,महंत वेद मुनि महराज,टीए आशीष तिवारी,लाल जी चौरसिया, तेज तिवारी,ग्राम प्रधान रहमतुल निशा,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

उद्गम स्थल का हुआ सौंदर्यीकरण

तमसा उद्गम स्थल का सौंदर्यीकरण भी हुआ है। विधायक ने यहां पर दो लाख की लागत से इंटरलॉकिंग, दो लाख की लागत से खंडजा मार्ग व छह लाख 20 हजार की लागत से बने सामुदायिक शौचालय का भी लोकार्पण भी किया। चारों तरफ पौध रोपण किया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *