टीम आईबीएन न्यूज़
गाजीपुर: शातिर दुकानदार ने पत्रकार को दो बार ठगा फिर तीसरी बार सामान का कैश मे भी प्रेमेंट लिया मामला तीन दिन बाद प्रकाश मे आने पर पैसे वापस करने के बजाय बैक व स्वैप मशीन की कमी बताकर ग्राहक को कोतवाली जाने को बोलने लगा. मामला कोतवाली पहुच गया है. दुकानदार के इस कृत्य की ब्यापारी भी निंदा कर रहे है. स्थानीय लोग भी दुकानदार को लेकर तरह तरह की चर्चा कर रहे है.
बताया जाता है कि शहर निवासी शूट व साडी की दुकान लगाने वाले मिश्र बाजार के एक दुकानदार ने अपनी दुकान से एक पत्रकार को कुछ समान दिया जिसके बदले पत्रकार के एटीएम से 2350 रूपये भुगतान किया लेकिन नेटवर्क का हवाला देकर दुबारा स्वैप मशीन मे एटीएम कोड इंटर कराया और दुबारा भुगतान लेने के बाद यह कह दिया कि खाते मे पैसे नही है.
उसी समय बैक से उसी एटीएम से पैसे निकाल कर पत्रकार ने दुकानदार को कैश पैसे दे दिये. लेकिन बाद मे शक होने पर पत्रकार ने रबिवार होने के चलते बैक के बजाय दुकानदार से संपर्क कर बताया कि उसके खाते से पैसे कट गये लेकिन दुकानदार अपनी जिद पर अड गया.
सोमवार को बैक स्टिमेट निकल जाने और दुकानदार के खाते मे पैसे जाने की पुष्टि के बाद भी दुकानदार ने यह कह टरका दिया कि अभी उसके पास बैक मे पता करने का समय नहीं है.
जब पीड़ित ने दुकानदार के पिता को यह बात बतायी और आरोपी को दुकान पर बुलाया गया तो वह पत्रकार पर ही दबंगई करने का आरोप लगाकर कहा कि जाइये थाना कोतवाली अब पुलिस फैसला करेगी.
सामान के बदले अधिक पैसे देने के बाद चार दिन से पत्रकार को परेशान करने वाले पीड़ित ने शहर कोतवाल से मिलकर शिकायत की है और बैक स्टेटमेंट देकर अडियल दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी व दबंगई की शिकायत दर्ज करने की मांग की है.
राकेश की रिपोर्ट