Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 26 at 5.53.40 PM

सुशासन दिवस पर विधायक ने सैकड़ों जरूरतमंदों में वितरित किए कंबल

 

मुदस्सिर हुसैन IBN

26/12/2021मवई अयोध्या – पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आयोजित सुशासन दिवस भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला शेखाना व ग्राम पंचायत भौली में जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया।
रुदौली नगर मोहल्ला शेखाना स्थित भास्कर पब्लिक स्कूल में नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता व महिला मोर्च की नगर अध्यक्ष रजनी निषाद द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया वहीं ग्राम पंचायत भौली में ग्राम प्रधान पप्पू लोधी के द्वारा जनचौपाल व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे तहसील व ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में गांव की जनता को सीधे लाभ मिल रहा है जनता के लिए आवंटित धन पूरा का पूरा जनता के खाते में सीधे पहुंच रहा है जबकि पहले की पूर्ववर्ती सरकारों में बिचौलियों द्वारा जनता के पैसा का बंदरबांट कर लिया जाता है कहा कि आज जनता अपनी समस्या लेकर सीधे अधिकारी और कर्मचारी तक पहुंच रही है और उनकी समस्याओं का समाधान भी हो रहा है।
बताया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार तन मन से आम जनमानस के लिए काम कर रही है और राम राज्य की परिकल्पना साकार हो रही है।
विधायक ने चौपाल में आये फरियादियों की समस्याओं को भी सुना और तत्काल अधिकारियों को निराकरण के लिए कहा।
भास्कर पब्लिक स्कूल मोहल्ला शेखाना में कुल 60 जरूरतमंद व्यक्तियों को महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रजनी निषाद के सहयोग विधायक द्वारा कंबल का वितरण किया गया इस दौरान नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता, नगर महामंत्री राम राज लोधी, मनीष आर्य, राज कुमार सोनकर, श्याम वैश्य, जालपा यादव, सतीश कुमार रंजीत निषाद व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं ग्राम पंचायत भौली में भी सैकड़ो असहाय व जरूरत मंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया जहां तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, खंड विकास अधिकारी रुदौली अखिलेश गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार यादव, कानूनगो राम दुलारे तिवारी, लेखपाल, नीलिमा गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा, तेज तिवारी, अश्वनी यादव, पवन लोधी, ग्राम प्रधान पप्पू लोधी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *