पांच पिस्टल, दो तमंचा, चार जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद
मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शस्त्र विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना पड़री, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अन्तर्राज्यीय असलहा तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए सरगना सहित छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देशों के क्रम में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने किया।
पकड़े गए आरोपी और बरामदगी
गुप्त सूचना पर पुलिस ने तीन महुआ पुल गौरा राजा के पास दबिश दी, जहां आरोपी असलहा खरीद-फरोख्त की बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की दो बुलेट मोटरसाइकिलों के साथ पांच अभियुक्तों —
-
अंकित पाण्डेय निवासी लखमापुर
-
अभिषेक पाण्डेय निवासी हर्दी सहिजनी
-
आशीष यादव निवासी सरैया सिकन्दपुर
-
मिलन यादव निवासी दुर्गा बाजार
-
यश पाण्डेय निवासी राजगढ़ —
को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने इनके कब्जे से 5 पिस्टल, 2 तमंचा, 4 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद किए।
गैंग का सरगना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
इसके अतिरिक्त गैंग का सरगना सुन्दरम् उपाध्याय पुत्र राजेश उपाध्याय, निवासी तोषवा थाना पड़री को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 बुलेट मोटरसाइकिल, 1 अवैध तमंचा, 1 पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस और ₹700 नगद बरामद हुए।
गैंग का खुलासा और कार्यप्रणाली
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका आठ सदस्यीय संगठित गैंग है, जो मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर अवैध असलहे खरीदकर मीरजापुर व आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचता है।
-
पिस्टल की बिक्री ₹30,000 से ₹50,000 तक
-
तमंचा ₹5,000 से ₹7,000 तक
की जाती थी।
प्राप्त धनराशि को गैंग सदस्य आपस में बांट लेते थे।
मामले में पंजीकृत अभियोग:
-
मु.अ.सं. 213/2025 धारा 3/25/29 आयुध अधिनियम थाना पड़री
-
मु.अ.सं. 214/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना पड़री (पुलिस मुठभेड़ मामला)
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
गैंग सरगना सुन्दरम् उपाध्याय और मुख्य सदस्य अंकित पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, आशीष यादव आदि के विरुद्ध मीरजापुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, अवैध हथियार, एनडीपीएस एक्ट व गैंगेस्टर एक्ट के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम को मिली सफलता
गैंग की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम —
-
नि. अजीत कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना पड़री
-
नि. राजीव कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी
-
उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, प्रभारी सर्विलांस
-
उपनिरीक्षक राजनाथ यादव व उनकी टीम शामिल रही।
एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में शस्त्र तस्करी की रोकथाम के लिए बड़ी सफलता है। आगे भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।