Breaking News
अयोध्या दीपोत्सव में घाटों पर दीया बिछाते वॉलिंटियर्स

 ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या दीपोत्सव : 32 हज़ार वॉलिंटियर्स ने संभाली जिम्मेदारी, आज से शुरू होगा दीया बिछाने का कार्य

रिपोर्ट – कामता शर्मा, अयोध्या ब्यूरो

अयोध्या।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। इस वर्ष के भव्य दीपोत्सव के लिए सरयू घाटों पर आज से दीया बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इस अभियान में लगभग 32 हज़ार वॉलिंटियर्स जुटे हुए हैं जो घाटों पर दीयों की आकर्षक सजावट करेंगे।

इस बार 26 लाख 11 हज़ार 101 दीयों को प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने इस कार्य को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

एडीएम सिटी ने सभी वॉलिंटियर्स को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित घाटों के अलावा किसी अन्य स्थान पर न जाएं, और आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को देखकर तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचना दें।

साथ ही दीप प्रज्वलन के समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर भी रोक लगाई गई है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या असावधानी से बचा जा सके।

एसपी सिटी ने वॉलिंटियर्स को हिदायत दी है कि दीपोत्सव के आईडी कार्ड को किसी के साथ साझा न करें और सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, क्योंकि यदि किसी का डुप्लीकेट आई कार्ड पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या के सरयू तट पर यह दीपोत्सव इस बार विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में एक और कदम साबित हो सकता है। स्थानीय प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से यह आयोजन अयोध्या की आध्यात्मिक पहचान को नए आयाम देने जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …