मीरजापुर, 29 अक्टूबर 2025। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जिले के विभिन्न हिस्सों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी भूमि से जुड़े विवाद, पट्टा, शिक्षा, बिजली, चिकित्सा और प्रशासनिक कार्यों से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे थे।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप हर फरियादी को समयबद्ध और संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोगों को न्याय के लिए बार-बार कलेक्ट्रेट या तहसीलों का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य करना होगा।
समय से कार्यालय में उपस्थित होने पर दिया जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी तय समय पर अपने कार्यालय में उपस्थित रहें। जो भी नागरिक अपनी समस्या लेकर आए, उसकी समस्या को तत्परता के साथ सुना जाए और उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
मौके पर जाकर समाधान करने पर दिया निर्देश
उन्होंने निर्देशित किया कि जहां आवश्यक हो, संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण भी करें।
दोनों पक्षों की उपस्थिति में समस्या की सुनवाई कर पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।