Breaking News
मीरजापुर में प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर की गई कार्रवाई

उपखनिजों के अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान, 1588 वाहनों पर कार्रवाई

मीरजापुर, 29 अक्टूबर 2025। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश और अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अजय कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में उपखनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख़्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में उपजिलाधिकारी सदर, चुनार, लालगंज, मड़िहान, खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय हैं।

सितंबर 2025 तक प्रमुख कार्रवाई

विवरण संख्या / राशि
अवैध परिवहन में पकड़े गए वाहन 1588 वाहन
राजस्व क्षतिपूर्ति / शास्ति वसूली ₹ 656.18 लाख
एफआईआर दर्ज 06 व्यक्तियों के विरुद्ध
वार्षिक राजस्व लक्ष्य ₹ 23837 लाख
सितंबर तक प्राप्ति ₹ 11460.09 लाख (120.19%)

यह उपलब्धि अवैध खनन और अवैध परिवहन पर निरंतर निगरानी के परिणामस्वरूप हासिल हुई है।

क्रेशर प्लांटों पर भी की गई कठोर कार्रवाई

जनपद में 16 स्टोन क्रेशर प्लांटों की संयुक्त पैमाइश/जांच में ₹ 496.50 लाख की धनराशि अधिरोपित की गई, जिसमें से ₹ 171.00 लाख की धनराशि जमा भी कराई जा चुकी है।
नियम उल्लंघन पर 23 क्रेशर स्वामियों के विरुद्ध ₹ 115.00 लाख की अतिरिक्त धनराशि अधिरोपित की गई है।

पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन करने पर वसूली

खनन पट्टों में स्वीकृत क्षेत्र से बाहर खनन, गलत पटिया/ब्लॉक उपयोग व कम मात्रा में खनन दिखाने पर ₹ 73.00 लाख राजस्व अतिरिक्त जमा कराया गया है।

निगरानी जारी रहेगी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर शून्य सहनशीलता नीति लागू है, और कार्रवाई आगे भी इसी कठोरता के साथ जारी रहेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …