मीरजापुर ब्यूरो — टीम IBN24x7News
मीरजापुर, 18 अक्टूबर 2025।
दीपों के पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंडल एवं जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
मंडलायुक्त श्री बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि आपसी सद्भाव, प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस त्योहार को अपने परिजनों और पड़ोसियों के साथ मिलजुलकर मनाएं, जिससे समाज में भाईचारे और सौहार्द का संदेश फैले।
उन्होंने सभी नागरिकों के उज्जवल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की।
इसी क्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सकारात्मक ऊर्जा, स्नेह और सहयोग का प्रतीक है।
जिलाधिकारी ने कहा —
“यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति स्नेह, सहानुभूति और सहयोग की भावना बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। आइए, हम सब मिलकर अपने परिवार, समाज और कार्यस्थल में खुशियाँ बाँटें।”
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि बच्चों को पटाखों से दूर रखें या उनकी निगरानी में ही पटाखे चलवाएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि दीपावली पर स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, जिससे त्योहार का आनंद और अधिक मधुर बन सके।