Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज में एक ऐसा शर्मसार कर देने वाला कुकृत्य का मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।एक 50 वर्ष के अधेड़ ने मासूम सी 8 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।इस बाबत महराजगंज सोशल मीडिया सेल ने बताया कि थाना सोनौली पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 114/22 धारा 376 आईपीसी व 5/6 pocso act, पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामला सौनौली थाना क्षेत्र के एक गाँव का है जहाँ एक मस्जिद स्थित है वहीं उस नाबालिग के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया।पीड़ित परिवार के तहरीर पर उक्त थाना पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।इस सम्बंध में सौनौली क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों ही एक ही धर्म समुदाय से है और तहरीर मिली है जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
Check Also
देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …