Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 16 at 7.37.55 AM

भाजपा जिलाध्यक्ष पिछडा वर्ग मोर्चा कायकर्ताओ के साथ बैठक सम्पन्न

 

जिला ब्यूरो मोहित कुमार गुप्ता

जमुनहा श्रावस्ती। विकास खण्ड जमुनहा के अंतर्गत दिनांक 15 फरवरी दिन बृहस्पतिवार को बूथ नम्बर 9,10,11,शक्ति केंद्र बरगदहा पर नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष पिछडा वर्ग मोर्चा जगराम मौर्य ने जिला मंत्री सुंदर लाल मौर्य के नेतृत्व में पहुँच कर एक बैठक किया जिसमें बरगदहा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान हरिद्वार प्रसाद आर्य सहित ग्राम पंचायत के लगभग सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा सरकार के प्रति आस्था जताते हुए संकल्प लिया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर एक बार पुनः देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया वही जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे|

WhatsApp Image 2024 02 16 at 7.37.55 AM

जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विस्वास का काम कर रही है जिससे आज देश मे सभी वर्ग के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं वही जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद के किसी भी भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता को कहि भी कोई दिक्कत होती है य किसी भी विभाग के कर्मचारियों द्वारा अगर प्रताड़ित किया जा रहा है तो आप मुझे फोन करके अपनी बात दे जिससे मौके पर पहुंच कर उस मामले का निस्तारण तुरंत कराया जाएगा |

 

मौके पर केशव राम मौर्य,जनार्दन प्रसाद वर्मा, कृष्ण गोपाल वर्मा, सुकई मौर्य, रवि कुमार वर्मा, राम दयाल कोटेदार, स्वामी दयाल मौर्य, अमन कुमार, राम चन्दर वर्मा, राम समुझ मौर्य, अजीत पटेल, राम मनोहर वर्मा, काशी राम पाल, उमेश कुमार वर्मा, अजय आर्य,भगौती पाल, मदन लाल चौधरी, राम फकीरे आर्य,राजेश आर्य,सन्तोष कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *