Breaking News

देवरिया – 16 फरवरी संयुक्त किसान मोर्चा के अपील पर भारत बंद हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

 Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव

देवरिया संयुक्त किसान मोर्चा के जिला स्तरीय घटक संगठनों के प्रतिनिधियों की ऑनलाइन मीटिंग में 16 फरवरी के भारत बंद को सफल बनाने के लिए सभी किसान मजदूर, कर्मचारी दुकानदार, टैक्सी टेंपो संगठनों, ट्रेड यूनियनों, छात्रों नौजवानों से अपील की गई है। कामरेड साधु शरण, किसान नेता शिवाजी राय, विनय सिंह (भारतीय किसान यूनियन) कॉमरेड श्रीराम कुशवाहा, समान शिक्षा आंदोलन, उत्तर प्रदेश के सहसंयोजक डॉ चतुरानन ओझा ने संयुक्त अपील में कहा है कि भारत बंद का यह आह्वान मजदूर किसानों और आम जनता के बुनियादी मांगों तथा काले कानून को रद्द करने को लेकर किया गया है। इसलिए मजदूर मेहनतकश जनता, छात्रों नौजवानों को इसे सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कॉर्पोरेट के फायदे के लिए देश को तबाह कर दिया गया है इन काली राक्षसी ताकतों को अपने संगठित प्रतिरोध के बल पर ही हम परास्त कर सकते हैं और फासीवाद पूंजीवाद को खत्म कर समाजवादी समाज की स्थापना कर सकते हैं। आज स्वतंत्रता समानता भाईचारा की भावना को पूरी तरह नष्ट कर देने के लिए वर्तमान सरकार तरह-तरह के षडयंत्र कर रही है। लोगों के अधिकारों को छीन कर उन्हें भिखारी, दयनीय और लाभार्थी में बदला जा रहा है। स्थाई नौकरियों को खत्म कर सभी का ठेका कारण किया जा रहा है। इसने मनुष्य को पूरी तरह गरिमाहीन और असुरक्षित बना दिया है। इस प्रक्रिया को बंद करना होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के स्थानीय प्रतिनिधियों ने देवरिया जिले के किसान मजदूर आंदोलन से जुड़े लोगों की फर्जी आरोपों में गिरफ्तारी करने उन्हें जेल भेजने और फर्जी तरीके से 24 गांव को नक्सली घोषित कर जनता की आवाज को कुचलने  के लिए कुचक्र रचते के लिए सरकार को दोषी बताया और इसके खिलाफ भी   लोगों को सड़क पर उतर कर हड़ताल को सफल बनाने की मांग की है। यह दुखद है कि विगत 12 फरवरी को देवरिया न्यायालय में भाकपा (माले) के नेता एवं एडवोकेट कामरेड रामकिशोर वर्मा सहित 41 लोगों को फर्जी डकैती का आरोप लगाकर जेल भेज दिया है और मुख्य आरोपियों को बरी कर दिया है।  प्रशासन में गांव रहकर खेती और दुकान से अपनी जीविका चलाने वाले तथा किसान आंदोलन से जुड़े बृजेश कुशवाहा और उनकी पत्नी को भी फर्जी षड्यंत्र  कर फरार घोषित कर जेल में डाल दिया है। ऐसे में जरूरी है कि आप सभी जागरूक नागरिकगण इस आंदोलन को, भारत बंद को सफल बनाने के लिए आगे आयें और असंवैधानिक तरीके से काम करने वाली किसानों मजदूरों नौजवानों से किए वादे से पूरी तरह मुकर जाने वाली तथा “मोदी की गारंटी” नाम से झूठे नारे वाली सरकार को सही रास्ते पर चलने के लिए मजबूर कर सकें और उसके अलोकतांत्रिक तानाशाही पूर्ण रवैया का जवाब दे सकें। चतुरानन ओझा संयुक्त किसान मोर्चा, देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र छात्राओ को किया गया सम्मानित

  मीरजापुर। जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज अहरौरा सर्वाधिक अंक हासिल कर जनपद स्थान …