Breaking News

बन्द घरों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चोरी करने वाले गैंग के सदस्यों के साथ ही चोरी का माल ठिकाने लगाने वाला भी गिरफ्तार

 

रिपोर्ट सिद्धार्थ तिवारी IBN NEWS फ़िरोज़ाबाद

फ़िरोज़ाबाद-एटीएस और शिकोहाबाद की सँयुक्त कार्यवाही में आज ताला लगे घरों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया और चोरी करने वाले सदस्यों के साथ चोरी का माल भी गिरफ्तार किया थाना शिकोहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने वादिया विमला देवी पत्नी मुकेश कुमार फौजी के बंद मकान से कुछ अज्ञात बदमाशों ने मकान का ताला बंद देखकर खिड़की तोड़कर खिड़की के रास्ते से अंदर जाकर कुछ जेवरात व नकदी चोरी कर ली गयी जिसके सम्बंध में थाना शिकोहाबाद में मु.अ. स. 22/2021 धारा 457/380 भा. द.वि. पंजीकृत किया गया।

दूसरा मामला इसी थाना के अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा युवांशु यादव पुत्र श्री बृजेन्द्र यादव के बंद मकान में चोरी की घटना की गई थी जिसमे मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर रखी अलमारी का भी ताला तोड़ते हुए भारी मात्रा में आभूषण, नकदी, एलईडी व अन्य सामान चोरी कर लिया जिसके सम्बंध में थाना शिकोहाबाद में मु.अ. स. 56/2021 धारा 457/380 भा. द.वि. पंजीकृत किया गया।

उक्त घटना स्थल का एसएसपी द्वारा मौका मुआयना किया गया और जांच क्षेत्राधिकारी को देकर मामले को गंभीरता से जांच शुरू करने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी द्वारा जांच थाना प्रभारी को सौप दी गई और घटना का आज सफल अनावरण करके । न्यायालय के सक्षम पेश करके जेल भेजा जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *