Breaking News

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने तत्कालेस्वर शिव मंदिर में पहुंचकर माता रानी के चरणों में की ज्योति प्रचंड

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:एनआईटी नंबर-5 में स्थित प्राचीन तत्कालेस्वर शिव मंदिर में आज प्रथम नवरात्रि के अवसर पर कोरोना के नियमों का पालन करते हुए पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने विधि विधान से माता रानी की पूजा अर्चना करके माता रानी को चुनरी चढ़ाई ओर मां के चरणों में ज्योति प्रचंड कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश में कोरोना के हालात सुधरने और लोगों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की | इस अवसर पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने गोयल का फूल माला पहनाकर और माता रानी की चुनरी प्रसाद के तौरपर भेंंट स्वरूप आशीर्वाद के रूप में दी |

गोयल ने सभी देश और प्रदेश वासियो को हिंदू नव वर्ष और नवरात्रो की शुभकामनाएं दी और क्षेत्रवासियों को करोना महामारी के दौरान सावधानी बरतने और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सकल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 11 तारीख से 14 तारीख तक चलाए जा रहे वैक्सीनेशन में सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की ताकि हम सब इस महामारी को रोकने में कामयाब हो तथा साथ ही दूसरों को जागरूक करने की भी अपील की |

 

गोयल ने कहा कि हम इस महामारी में काफी हद तक मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी का पालन करके महामारी को रोकने में मदद कर सकते हैं,इसलिए सभी जागरूक रहे और सतर्क रहे | इस मौके पर हर्ष मल्होत्रा प्रधान मंदिर संस्था,महेश बजाज,पूनम ग्रोवर,संजय शर्मा,सुनील महाजन,पदम भड़ाना सहित अनेक भक्त लोग मौके पर मौजूद रहे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *