Breaking News
9881a80f db2d 4253 8662 af40ac233c54

मवई अयोध्या – जिले की सीमा से शहर तक सपा मुखिया अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS9881a80f db2d 4253 8662 af40ac233c54

जिले की सीमा रानीमऊ, मवई चौराहा,रौजागांव, कूढ़ा सादात,भेलसर सहित कई स्थानों पर हुआ स्वागत

अयोध्या – मंगलवार को अयोध्या दौरे पर रहे सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जिले की सीमा से लेकर विभिन्न स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

स्वागत के क्रम में रानीमऊ चौराहा पर जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव,सपा नेता पिंटू वर्मा व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गुड्डू खां,अनित शुक्ला, गुड्डू अंसारी,सरवन यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो का जोरदार स्वागत किया।

साथ ही मवई चौराहा पर सपा युवजन सभा जिला सचिव समरपाल सिंह यादव व युवा सपा नेता ज्वाला सिंह रावत के नेतृत्व में सपा युवा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।वही रौजागांव में सपा नेता मोहम्मद आरिफ,दलसरांय चौराहा पर जिला पंचायत सदस्य मो.अली,कूढ़ा सादात में सपा नेता चौधरी शहरयार व भेलसर चौराहा पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के नेतृत्व में रुदौली चेयरमैन जब्बार अली सहित भारी संख्या में रुदौली विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो का जोरदार स्वागत किया।

बताते चलें कि मंगलवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अयोध्या दौरे पर रहे इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय गंगा सिंह यादव, पूर्व विधायक जय शंकर पांडे की स्व.पत्नी व जनमोर्चा के संपादक रहे स्वर्गीय शीतला सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया।वही सपा नेता हाजी फिरोज खान गब्बर के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *