Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 04 at 7.42.44 AM

मवई अयोध्या – सवारियों से भरी पिकअप पलटी,एक दर्जन से अधिक घायल

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

8 घायल यात्री जिला अस्पताल रिफर

अयोध्या – पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मथुरा का पुरवा गांव के सामने सवारियों से भरी अनियंत्रित पिकअप पलट गई।जिसमें बैठे लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।सूचना पर पहुची हाइवे चौकी पुलिस ने अपनी गाड़ी व एम्बुलेंस की मदद से तत्काल सीएचसी मवई भेजवाया।

WhatsApp Image 2023 02 04 at 7.42.44 AM

जंहा सभी का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 3 बजे बाराबंकी जनपद के असन्दरा थाना क्षेत्र के रामगढ़ मजरे सिल्हौर से दो दर्जन से अधिक संख्या में पुरूष,महिलाएं व बच्चे सवार होकर एक बच्चे का मुंडन कराने अयोध्या जा रहे थे,तभी हाइवे एनएच 27 पर मथुरा का पुरवा गांव के समीप सवारियों से भरी अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई।यात्रियों की चीख पुकार मचने लगी।सूचना पर पहुँचे हाइवे चौकी प्रभारी मिथलेश कुमार सिंह हमराही कांस्टेबल राम कुमार यादव कमलेश यादव ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी मवई पहुँचाया।

बताया जाता है कि पिकअप का टायर फटने से हादसा हुआ है।टायर फटने के बाद वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई।सीएचसी मवई के चिकित्साधिकारी डॉ० सुमत कुमार ने बताया कि घायलों में शर्मा कुमारी 30 वर्ष, पुष्पा 28 वर्ष, सुमन 28 वर्ष मिथिलेश 35 वर्ष ममता 17 साल कुंवारा 60 वर्ष पार्वती 65 वर्ष पुराना देवी 60 वर्ष प्रेम कुमार 10 वर्ष राजेश कुमार 10 वर्ष ऋषि 10 वर्ष रिंकू 30 वर्ष जागेश्वरी 28 वर्ष सहित करीब आधा दर्जन अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हुए जिनमें जिनमें शर्मा कुमारी पुष्पा देवी सुमन मिथिलेश ममता कुंवारा राजेश रिंकू सहित 8 को जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *