Breaking News
02436283 a194 414b 81c8 8fd232a940bd

मवई अयोध्या – नव सृजित सेमसी नगर पंचायत को मिली बड़ी सौगात

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS2c0c6125 9396 42c9 b7ed 796a10085384

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारा उद्देश – विधायक

अयोध्या – नवसृजित नगर पंचायत मां कामाख्या में शामिल हो चुकी ग्राम पंचायत सैमसी में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया।

विधायक रामचंद्र यादव ने राज्य अमृत सरोवर लक्ष्मण तारा तालाब व चार इंटरलाकिंग सड़कों का शिलान्यास किया। आठ सड़कों का लोकार्पण भी किया गया।
विधायक ने सभी ग्रामीणों को शहरी होने की बधाई दी और कहा कि अब और तेजी से यहां का विकास होगा।

विधायक ने कहा कि नगर पंचायत में शामिल होने से निश्चय ही यहां के विकास को रफ्तार मिलेगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।02436283 a194 414b 81c8 8fd232a940bd

सरकार की योजनाओं को बताया और अमृत सरोवर सहित अन्य विकास कार्यों का अतिशीघ्र पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बीडीओ रशेष गुप्ता ने शिलान्यासित हुई कार्ययोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और तय समय सीमा के अंदर कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर महादेव कौशल, ग्राम विकास अधिकारी अंकुर यादव, उमाशंकर सिंह, संतोष सिंह, वीरेंद्र शर्मा, आशीष तिवारी, श्री नाथ यादव मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *