Breaking News
93c59f86 674c 4af3 abf0 cd1b6f134d2d

मवई अयोध्या – महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण देगा उद्योग विभाग

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – मवई ब्लॉक अंतर्गत भवानीपुर ग्राम सभा पंचायत कार्यालय बाबा बाजार पर स्वरोजगार उन्मुख ई-रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।93c59f86 674c 4af3 abf0 cd1b6f134d2d
मिशन शक्ति नारी स्वावलंबन के तहत शुक्रवार को मवई ब्लॉक के भवानीपुर कार्यालय पर स्वरोजगार उन्मुख ई-रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें क्षेत्र की विभिन्न इलाकों से आई महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दी गई।
उपायुक्त ज्योति मौर्य ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान कर महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार स्वरोजगार उन्मुख ई-रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रही है। इसके तहत क्षेत्र की 200 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाना है।

शनिवार से 10 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ भवानीपुर पंचायत कार्यालय पर होगा। 1.98 लाख का ई-रिक्शा क्रय करने वाली महिलाओं को विभाग की ओर से 25 प्रतिशत यानी 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।ड्राईविंग लाइसेंस विभाग फ्री में बनवाएगा। इस दौरान भवानीपुर की महिला प्रधान रेशमा देवी प्रधान पति दुर्गा प्रसाद रावत प्रधान प्रतिनिधि अवधेश तिवारी(सतन) सीमा. मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *