Breaking News

मवई अयोध्या – धूम धाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन 

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS IMG 20240701 WA0013

अयोध्या – ब्लॉक मवई अंतर्गत ग्राम नेवरा में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि इशरत अली के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 51वा जन्म दिन बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर इशरत अली ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव गरीबों, मजलूमों की न्याय की आवाज है।

नौजवानों के हित की बात करने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर आज नौजवान उनकी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है, उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सबका साथ सबका विकास सबके सम्मान को साथ लेकर चलने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया। रोजगार के अवसर दिए, यातायात को सुगम बनाया, बेटियों को लैपटॉप दिए, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की। उन्होंने कहा कि जब संविधान पर आंच आई तो वह संविधान के रक्षक बने। इसके साथ ही वह पीडीए के सूत्र धार बने।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में सपा प्रमुख अखिलेश यादव हमेशा अग्रसर रहे। इसी लिए एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुकार रहा अखिलेश यादव कि सपा की सरकार आए। समाजसेवी दानिश हुसैन ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर बधाई दी,ब्लॉक मवई के अंतर्गत ग्राम महमूद पुर पोस्ट मवई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काट कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया,इस मौके पर बाबा जुबेर अहमद, इशराक खां,कारिया यादव, मोहम्मद कलीम मालिक,राम अचल यादव, गुल मोहम्मद,प्रेम चंद, राज यादव,श्रेश यादव, धर्म जीत रावत,अक्षय यादव, हर्षित वर्मा,सुमित शुक्ला, अभिषेक यादव,आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *