Breaking News

यशवंती मलिक बनी कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेश सचिव

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट IMG 20240702 WA0011

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांगे्रस महिला सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने पंचवटी रेजिडेंट वेलफेयर एसो.सेक्टर-9 की प्रधान एवं कांग्रेसी नेत्री यशवंती मलिक को कांग्रेस महिला सेवादल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने अपने ओल्ड़ फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और उम्मीद जताई कि यशवंती मलिक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि यशवंती मलिक पिछले कई वर्षों से न केवल सामाजिक तौर पर बल्कि कांग्रेस पार्टी की भी मजबूत सिपाही की तरह कर्तव व्यनिष्ठा निष्ठा से कार्य कर रही थी और उनकी मेहनत को देखते ही पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है।

सिंगला ने कहा कि जिस प्रकार से लोकसभा चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत पार्टी ने हरियाणा प्रदेश में पांच सीटों पर विजयी हासिल की,उससे कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है और अब वह विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गए है और इस चुनाव में भी प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे जी-जान मेहनत करके हरियाणा में फिर से चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगा।

इस दौरान कांग्रेस महिला सेवादल की नवनियुक्त प्रदेश सचिव यशवंती मलिक ने अपनी नियुक्ति पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी,पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा,प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया,कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता शर्मा,कांग्रेसी नेता लखन सिंगला सहित शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है,उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगी और पार्टी से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर मजबूत करने का काम करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *