Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 25 at 8.57.13 PM

मवई अयोध्या – फांसी के फंदे से लटकता मिला नवयुवक का शव।

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

 

मवई क्षेत्र के दुल्लापुर गांव निवासी अपने नाना सर्वजीत के गांव सीवन आया था नवयुवक।

शुक्रवार की रात लगभग एक बजे शौच के लिए बताकर घर से निकला था नवयुवक।

आम की बाग मे गमछे के सहारे अर्ध नग्न अवस्था में लटकता पाया गया नवयुवक का शव।WhatsApp Image 2024 05 25 at 8.57.13 PM

अयोध्या 25 मई – संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला नव युवक का शव सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने नव युवक के शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के सीवन वाजिदपुर में शनिवार की सुबह कादिर के आम की बाग में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ देखकर ग्रमीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दिया।

प्रधान ने पटरंगा पुलिस को बताया पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटरंगा थाना हल्का प्रभारी मदम पाल ने बताया कि मृतक युवक थाना मवई क्षेत्र के दुल्लापुर गांव निवासी अंकुल साहू उम्र 23 वर्ष पुत्र श्रीपत साहू अपने नाना सर्वजीत के गांव सीवन आया था। शुक्रवार की रात लगभग एक बजे शौच के लिए बताकर घर से निकला था। आम की बाग मे गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया शव को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। परिजनों की ओर से ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *