Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 25 at 8.57.58 PM

मवई अयोध्या – सड़क पर पड़ी केबल दे रही दुर्घटना के दावत,जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSWhatsApp Image 2024 05 25 at 8.57.58 PM

अयोध्या 25 मई – रूदौली तहसील क्षेत्र के मवई चौराहा स्थित पटरंगा मार्ग पर इंटरनेट केबल बीच सड़क पर लगभग एक सप्ताह से पड़ी हुई है, जिम्मेदार अधिकारी देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं।ऐसा नही है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मार्ग से नही गुजरते हैं, लेकिन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नही करना चाहते हैं।सड़क पर पड़ी केबल से अक्सर बाइक फिसल जाती है और कई बाइक सवार गिरने से बाल-बाल बच चुके हैं।

स्थानीय निवासी महेश चंद्र गुप्ता,सर्वेश मिश्रा, राजेश शर्मा,साकिब,रामदेव यादव आदि लोगो ने बताया एक सप्ताह से अधिक हो गया इंटरनेट केबल बीच सड़क पर पड़ी हुई है आये दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। केवल हटाने के लिए कोई कर्मचारी अभी तक नहीं आया है।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी रुदौली अंशिका दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर केबल हटवाई जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *