Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 25 at 10.16.25 AM 2

जालोर की पूर्व जिला प्रमुख जसवंत कंवर का निधन

 

मनीष दवे IBN NEWSWhatsApp Image 2024 05 25 at 10.16.25 AM 2

भीनमाल। जालोर की पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती जसवंत कंवर दासपा (84) का शु’ वार को जोधपुर में निधन हो गया। दोपहर करीब सवा बारह बजे उनके निधन की खबर पर उनके गांव दासपा सहित जिले भर में शोक की लहर छा गई। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थी।

उनका अंतिम संस्कार शनिवार को सवेरे करीब आठ बजे उनके गांव दासपा में होगा। जसवंतकंवर के पति दिवंगत सूरजपालसिंह भीनमाल विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक और राज्य सरकार में एक बार मंत्री रह चुके हैं। इनके बड़े पुत्र डॉ समरजीतसिंह भीनमाल से वर्तमान में विधायक है व छोटे पुत्र जयदीपसिंह दासपा के सरपंच रह चुके हैं। उनकी एक पुत्री की शादी ब्रिगेडियर उदयसिंह के पुत्र कर्णसिंह गुड़ा (शेरगढ़) के साथ हुई है। गुजरात के मिया गांव कर्जन राजघराने की सदस्य श्रीमती जसवंतकंवर की शादी पूर्व मंत्री सूरजपालसिंह के साथ सन 1959 में हुई थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *