Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 19 at 1.01.50 PM

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा इंडस्ट्री पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण को लेकर चर्चा

 

कोई भी इंडस्ट्री काला पानी छोड़ती है तो सख्त कार्रवाई होगी – क्षेत्रीय अधिकारी धनेटवाल

(प्रमोद कुमार गर्ग)WhatsApp Image 2024 07 19 at 1.01.50 PM

भीलवाड़ा– सघन वृक्षारोपण महा अभियान के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल ने औद्योगिक इकाइयों
के प्रतिनिधि के साथ समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण के लिए 2 हजार पौधों का सभी इंडस्ट्री को टारगेट दिया गया। सभी इंडस्ट्री एक साथ मिलकर स्मृति वन के अंदर एक पेज में 20 से 25 हजार पौधे का सघन पौधारोपण करेंगे।

क्षेत्रीय अधिकारी ने समीक्षा बैठक के अंदर सभी औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि को यह कहा कि मेरे आने के बाद संज्ञान में आया कि काला पानी की डिस्चार्ज की प्रॉब्लम रहती है। उनको हिदायत दी गई टेक्निकल इश्यू से दिक्कत आती है विभाग देखेगा। जानबूझकर ऐसी गतिविधि की जा रही है तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विभाग के अधीक्षक वैज्ञानिक अधिकारी महेश सिंह , वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी हितेश सहित मौजूद थे। समीक्षा बैठक में इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया ।

संगम इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि देवेंद्र सुखवाल ने बताया कि 2 हजार लगाने का टारगेट जिसमें से 800 पौधे लगा चुके हैं । जुलाई अगस्त के बीच में पौधे लगा देंगे। पिछले 3 साल सालों से सगंम के चैयरमेन आर.पी.सोनी द्वारा निशुल्क पौधे का वितरण किया जाता है।

कंचन इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि प्रवीण पारख ने बताया कि हमने हमारी प्रोसेसिंग यूनिट के अंदर 1500 पौधे लगा चुके हैं।
1000 पौधे और प्रोसेसिंग यूनिट में लगाने हैं। रायला यूनिट के अंदर भी हजार पौधे लगेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *