Breaking News
WhatsApp Image 2023 05 31 at 1.53.30 PM

मवई अयोध्या – भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ० राकेश टिकैत पहुंचे गनौली, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2023 05 31 at 1.53.30 PM

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश सिंह टिकैत आज एक निजी कार्यक्रम अयोध्या के बीकापुर बल्लीपुर गांव निवासी भाकियू राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के घर वैवाहिक कार्यक्रम में जाते वक्त गनौली में रुके। जहां भाकियू के जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडेय, तहसील अध्यक्ष रविशंकर पांडेय व जिला मीडिया प्रभारी नितेश सिंह की अगुवाई में सैकड़ों किसान कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। किसान मुखिया ने सभी का अभिवादन किया तथा रुककर जलपान किया एवं किसानों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया तथा सबका कुशलक्षेम जाना। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टी से हाइवे पटरंगा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मुस्तैदी से मौजूद रहें। कार्यक्रम स्थल पर पूर्व प्रमुख निशात अली खां, ब्लॉक अध्यक्ष मवई राजकुमार यादव, विजय यादव, प्रधान मोहम्मद इश्तियाक, विजयकांत पांडेय, मुन्ना खां, सुभाष चंद्र पांडेय, नंद किशोर पांडेय, इंद्र देव तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *