Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 21 at 11.55.56 AM

मवई अयोध्या – सपा नेता ने अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

मुदस्सिर हुसैन – IBN NEWS

करौंदी गांव में तीन दिन पूर्व हुए भीषण अग्निकांड में तबाह हुए पीड़ित परिवारों को बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एहसान मो.अली उर्फ़ चौधरी शहरयार ने गांव पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की। सपा नेताओं के साथ करौंदी गांव पहुंचे चौधरी शहरयार ने 12 अग्नि पीड़ितों को आटा, दाल ,चावल ,तेल,सब्ज़ी, कपड़ा व बर्तन सहित अन्य रोजमर्रा की जरूरत की चीजें वितरित की।
इस मौके पर सपा नेता ने कहा की दुःख की इस घड़ी में वह पीड़ितों के साथ हैं।पीड़ितों के प्रति हृदय से सहानभूति प्रकट करते हुए उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर यदि अग्नि शमन दस्ता समय से मौके पर पहुंच जाता तो बड़ा नुक़सान होने बचाया जा सकता था ।उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त कराते हुए कहा की वे पीड़ितों की सेवा के लिए भविष्य में भी हमेशा उपलब्ध रहेंगे।उनका प्रयास रहेगा की जल्द ही सरकारी सहायता अनुदान राशि पीड़ितों को मिले।जिससे उनकी जिंदगी दुबारा पटरी पर लौट सके।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव,पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य मुन्ने खान,सभासद मो.इद्रीस,परवेज़ अहमद,मुश्ताक़ खान,आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *