Breaking News

मवई अयोध्या – 15 अगस्त से पहले पूरा हो अमृत सरोवर का निर्माण : विधायक

20

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

डॉ. भीमराव अंबडेकर अमृत सरोवर लोहटी सरैंया व शहीद राजगुरु अमृत सरोवर भेलसर का हुआ शिलान्यास

लोहटी सरैया गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर अमृत सरोवर व शहीद राजगुरु अमृत सरोवर का शिलान्यास व भूमि पूजन किया गया है।
विधायक रामचंद्र यादव ने शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत सरोवर सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है।अमृत सरोवरों के निर्माण में शिथलिता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।तालाबों से अतिक्रमण हटाया जाए और सरोवर को एक मॉडल के रूप में विकसित करें।उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले अफसर अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूर्ण करें।अमृत सरोवरों पर 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया जाएगा।विधायक ने मोदी व योगी सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही लक्ष्य है।
बीडीओ अखिलेश गुप्त ने कहा कि अमृत सरोवर के चिहिंत तालाबों पर कार्य तेजी से चल रहा है।समय सीमा से पहले निर्माण कार्य पूरा करने का बीडीओ ने वादा किया।इस मौके पर एसडीएम स्वप्निल यादव,बीडीओ अखिलेश गुप्त,पंचायत सचिव प्रेम नाथ सिंह,नुसरत फातिमा,प्रधान मोहम्मद अली,भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोरी लाल भारती,तेज तिवारी,निर्मल शर्मा,शिवानन्द,प्रधान अमरेश यादव,वन क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश,नर सिंह,ग्राम प्रधान देवीदीन,सदन लाल निषाद,सरवन कुमार,विनय वर्मा,राजू शर्मा,सुशीम जयंत आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *