Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 14 at 8.12.20 PM

मवई अयोध्या – 14 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

पटरंगा थाना क्षेत्र में एक चौदह वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को भेजा पीएम को।जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरायं गांव निवासी रसीद अपनी पत्नी के साथ गुरुवार की सुबह बकरी करने खेत गए थे उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी।तभी गांव के ही किसी व्यक्ति ने जाकर सूचना दी कि तुम्हारी लड़की ने फांसी लगा ली है।यह सूचना मिलते ही पति पत्नी तत्काल घर पहुंचे तो बेटी को फांसी पर लटकते देख कर माता पिता के होश उड़ गए।इस घटना की जानकारी रसीद व ग्रामीणों ने पटरंगा पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही पटरंगा की हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव तत्काल अपने हमराहियों के साथ मौके पहुंचकर छत से लटक रहे बालिका के शव को नीचे उतरवाकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
इस सम्बंध में हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया वृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे ग्राम पूरायं निवासी रसीद व उनकी पत्नी खेत मे बकरी चराने गए थे तभी उनकी 14 वर्षीय पुत्री सोनी ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है ।हत्या के कारणों का अभी कोई पता नहीं चला है।चौकी प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही हत्या के सही कारणों का पता चलेगा उन्होंने बताया परिजनों की ओर अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। देख की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *