Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 04 at 12.04.21 AM

आकाशीय बिजली गिरने से स्ट्रीट लाइट समेत कई ट्रांसफॉर्मर हुए डैमेज….

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। आज सुबह भोर लगभग 4:45 बजे ,पिपराईच क्षेत्र में बिजली कड़कने से लोग दहशत में आ गए थे। इसकी चर्चा सुबह तक लोगो मे होती रही। वही मिली जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली के गिरने से पिपराईच गढ़वा चौक की स्ट्रीट लाइट एवं बेला कांटा का 25 केवी एंव गढ़वा मुड़ेरी में 63 केवी का लगा ट्रांसफॉर्मर डैमेज हो गया।
इस सम्बन्ध में पिपराईच विधुत उपकेंद्र के जेई आर सी राय ने बताया कि क्षेत्र में जो भी फाल्ट हुआ था उसको पिपराईच विधुत कर्मचारियों द्वारा शटडाउन लेकर ठीक कराया गया है। और जो भी फाल्ट होंगे उसे जल्द से जल्द ठीक करा दिया जाएगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *