Breaking News

नवडिहवा वासियों ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेज शमशान भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की की मांग

 

रिपोर्ट मृत्युंजय शुक्ला IBN News Balrampur

जनपद बलरामपुर के तहसील उतरौला अंतर्गत ग्रामसभा कोल्हुई बिनौहनी के मजरे नवड़ीहवा वासियों ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर शमशान की भूमि गाटा संख्या 1260 पर से अवैध कब्जा जोकि विश्वनाथ पुत्र बुद्धू ने लगभग 30 वर्षों से अवैध कब्जा कर ट्रैक्टर ट्राली व अन्य सामानों को रखकर अपने भैंसों को बांधता है तथा श्मशान की भूमि पर गन्ने का क्रेशर भी लगा रखा है

जिससे ग्राम वासियों को शव दफनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस संबंध में प्रार्थी गणों ने कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई प्रार्थी गणों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन ,जिला अधिकारी बलरामपुर व उप जिलाधिकारी उतरौला को प्रार्थना पत्र भेजकर शमशान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *