Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 01 at 16.09.19

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राजबली यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन संदेश यात्रा का शुभारंभ

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️यात्रा ग्रामीण अंचलों से होते हुए 9 अगस्त को समाप्त होगी

01/08/2021अयोध्या – अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व कम्युनिस्ट विधायक स्वर्गीय राजबली यादव के जन्म दिवस पर 9 अगस्त 2021 ईस्वी को प्रेस क्लब फैजाबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता हेतु आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से स्वर्गीय कामरेड राजबली यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके जनसंदेश यात्रा शुरू की गई ,जो विभिन्न ग्रामीण अंचलों से होते हुए 9 अगस्त को प्रेस क्लब पर समाप्त होगी।

यह जनसंदेश यात्रा मया विकास खंड के मड़ना गांव में स्थित स्वर्गीय राजबली यादव स्मारक माध्यमिक विद्यालय से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शुरू हुई माल्यार्पण के बाद विद्यालय परिसर में एक सभा संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता कामरेड रामदयाल यादव तथा संचालन अखिलेश कुमार चतुर्वेदी ने किया ।

इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहायक सचिव रामजीराम यादव,पूर्व ग्राम प्रधान उदयचंद यादव, खेत मजदूरसंगठन के शैलेंद्र सिंह, खेत मजदूर यूनियन के राजकपूर, बी बी यादव, जनार्दन यादव सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। इसके पूर्व इन सभी साथियों ने कामरेड राजबली यादव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके उनके जनसंदेश को जन – जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *