Breaking News

लार पुलिस द्वारा अज्ञात चोरी की घटना का अनावरण करते हुए, चोरी गये माल के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

Ibn news रिपोर्ट देवरिया

देवरिया :-थाना लार क्षेत्रातंर्गत ग्राम मेहरौना निवासी शेषमणि ठठेरा पुत्र शिवचन्द्र ठठेरा के पुराने घर जो बन्द रहता है से अज्ञात चोरों द्वारा सामान चोरी कर लिया गया था जिसके संबन्ध में वादी शेषमणि उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना लार में मु0अ0सं0-152/2021 धारा-457,380 भादंसं का अभियोग अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। विवेचना के क्रम में विवेचक द्वारा आज दिनांक 23.06.2021 को वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम गढ़वा खास के पास से अभियुक्त फारूक पुत्र मो0 फकीरा निवासी-मकदूम सराय थाना-सिवान जनपद-सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से मौके से चोरी किये गये माल को एक बोरे से बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त वादी द्वारा किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी के माल को कब्जे में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *