Breaking News

खोराबार पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद

गोरखपुर खोराबार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिकटौर के पास से बीती रात तीन व्यक्तियों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया।इनके पास से चोरी के सामान व नकद बरामद हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी खोराबार नासिर हुसैन को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से सिकटौर के पास किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं पुलिस ने सेक्टर के पास से बीती रात 2:15 पर तीन व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने कई चोरी की घटनाओं को कुबूल करते हुए चोरी किए गए सामान को बरामद कराया।इनकी जामा तलाशी में 5564 चोरी के सामान की बिक्री के बाद खर्च करने के बाद बचे हुए रुपए बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में भुल्लन पासवान,निखिल साहनी,नन्हे पासवान शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का चोरी के मामले में पुराना आपराधिक इतिहास भी दर्ज है।

इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वालों में नासिर हुसैन प्रभारी निरीक्षक खोराबार,उपनिरीक्षक विरेंद्र यादव,उपनिरीक्षक पंकज कुमार व हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *