Breaking News

पत्रकार की माता का सड़क हादसे में निधन

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

विधायक सहित पत्रकारों ने जताया दुख

मवई अयोध्या – रुदौली तहसील अंतर्गत पटरंगा थाना क्षेत्र के निवासी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार अम्ब्रेश यादव उर्फ पप्पू यादव की 55 वर्षीय माता कमला देवी का सोमवार की सुबह सड़क हादसे में निधन हो गया।हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया व तहसील क्षेत्र के पत्रकारों सहित क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी।पत्रकार की दिवगंत माता का अंतिम संस्कार उनके निवास स्थान ग्राम मथुरा का पुरवा मजरे बसौढ़ी थाना पटरंगा में किया गया।


घटना की खबर लगते ही क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने मौके पर पहुंच गहरा दुख प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।पत्रकार पप्पू यादव की माता के निधन पर ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी,निर्मल शर्मा,प्रधान संघ पूर्व अध्यक्ष राम प्रेस यादव,अश्वनी यादव,वरिष्ठ पत्रकार प्रह्लाद तिवारी,अर्जुन यादव,राकेश यादव,रमेश यादव,प्रवेश पांडेय,विकास मिश्रा,अनिल मिश्रा,राजेश मिश्रा,अब्दुल जब्बार,जगदम्बा श्रीवास्तव,डॉ0 मो0 शब्बीर,मो0 आलम,विकास वीर यादव,अनिल पांडेय,सतीश यादव,अनिल मिश्रा साजन,अलीम कशिश,क़ाज़ी इबाद शकेब,ताहिर रिज़वी,अर्सलान शेख,रियाज़ अन्सारी,दरवेश खान,तौकीर सिद्दीकी,मुदस्सिर हुसैन,पवन कुमार,अहमद जिलानी,दिलीप यादव,संजय यादव,शिवनाथ यादव,जगन्नाथ यादव,अनिरुद्ध यादव,दिनेश यादव,डॉ0 कुलदीप यादव सहित क्षेत्रीय लोगों ने गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

गाजीपुर:बीच शहर घंटो दहकती रही आग ब्रांडेड शोरूम रुम सहित इलेक्ट्रिक की दुकान गोदाम सबकुछ खाक

  टीम आईबीएन न्यूज राकेश की रिपोर्ट शहर के बीच विशेश्वरगंज चौकी के सकलेनाबाद मंदिर …