Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 10 at 1.31.42 PM

रैड क्रॉस दिवस – जूनियर रैड क्रॉस सदस्य छात्राओं द्वारा रैली निकाल रैड क्रॉस से जुड़ने का आह्वान

 

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी नं-3 फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस,सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और गाइड्स ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में आज एक विशेष कार्यक्रम में जनचेतना रैली का आयोजन किया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि इस रैली का आयोजन रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में रैडक्रॉस द्वारा किए जा रहे मानवतावादी कार्यों को सामान्य जनों को अवगत करवाने के लिए किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में जिला रैडक्रॉस सचिव विकास कुमार भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनजागरूकता रैली को सचिव रैडक्रॉस फरीदाबाद विकास कुमार और प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने रवाना किया तथा प्राध्यापिका मनीषा,मोनिका,शीतल,सविता,ममता,सूबे सिंह और शिवम ने जनचेतना रैली का नेतृत्व किया। यह रैली एनआईटी नं-3 फरीदाबाद की विभिन्न पॉकेट से होकर सभी को रक्तदान,नेत्र दान, देहदान,नशे से दूर रहने,बेटी बचाओ अभियान,सभी पढ़े सभी बढ़े,डिजिटल भारत उन्नत भारत सहित भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं आयुष्मान भारत, अंत्योदय योजना एवं अन्य मानवतावादी योजनाओं के विषय में जागरूक करते हुए निकाली गई। जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्य छात्राएं इन सभी योजनाओं के प्लेकार्ड द्वारा सभी को जागरूक करती हुई चल रहीं थीं।

प्राचार्य मनचंदा ने रैडक्रॉस सचिव विकास कुमार को बताया कि रैडक्रॉस दिवस के अवसर पर करवाए गए पोस्टर मेकिंग, पेटिंग, क्विज, डिक्लामेशन और स्किट के विजेताओं को कल प्रार्थना सभी में सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्य छात्राएं समय समय पर सभी रैडक्रॉस से संबंधित दिवसों को बहुत जोश और सच्ची भावना से मनाती हैं ताकि रैडक्रॉस के उद्देश्यों सभी के लिए स्वास्थ्य,सेवा और मित्रता को प्राप्त कर प्रसार और प्रचार हो सके। सभी बच्चों को और अध्यापकों को रैडक्रॉस के आजीवन सदस्य बनने के लिए भी प्रेरित किया गया और अपने मित्रों और संबंधियों को भी रैडक्रॉस जैसे मानवतावादी संगठन से जुड़ने तथा सेवा के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *