Breaking News
c84fd45d b47e 4cf5 8d40 e35aa3bc4583

पत्रकार कल्याण ट्रस्ट ने लल्लन सिंह को दिया वरिष्ठ नागरिक सम्मान 

 

IBN NEWS

सलेमपुर (देवरिया) अखिल भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण ट्रस्ट ने एक सादे समारोह में ज्ञान मंडल लिमिटेड गोरखपुर के प्रसार प्रमुख लल्लन सिंह को वरिष्ठ नागरिक सम्मान से नवाजा। उन्हें इस अवसर पर अंगवस्त्रम, लेखनी एवम दैनन्दिनी के साथ ही 1 हजार 1 सौ 1 की धन राशि भी प्रदान की गई।

यह पुरस्कार उन्हें केंद्रीय कार्यालय मझौली राज में दिया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह, महासचिव मुक्तिनाथ उपाध्याय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवम सलाहकार कमल पटेल, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के जिला महासचिव रामभरोसा चौरसिया, जिला कार्यसमिति सदस्य अमरेश सिंह, विश्वजीत मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि इस सम्मान को मैं आजीवन याद रखूंगा और अपने जीवन को मानवता के कल्याण के लिए लगा दूंगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *