Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 16 at 19.56.45

आजादी के जश्न मे ओजस्वी का सम्मान पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल मेहरबान

 

राकेश की रिपोर्ट IBN NEWS GHAZIPUR

गाजीपुर:पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश मुकुल गोयल द्वारा गाजीपुर के सदर क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (रजत) से नवाजा गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण ने श्री चावला को मेडल लगाकर सम्मानित किया।

नगर सीओ श्री चावला को सम्मान मिलने से जिले के पुलिस महकमा में खुशी है। वे इस सम्मान को क्षेत्राधिकारी द्वारा कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने में अपना योगदान देने को लेकर मान रहे हैं।

इस सम्मान के संबंध में सीओ सिटी ने कहा कि लोगों के सहयोग और उच्च अधिकारियों के निर्देशन में कार्य करते हुए मुझे यह मेडल मिला है।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *