Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 16 at 21.34.56

आरडब्लूए सेक्टर-46 ने धूमधाम से मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फ़रीदाबादःसेक्टर-46 आरडब्लूए के कार्यालय पर आज 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान राजसिंह बैंसला,वरिष्ठ उपप्रधान धर्मबीर खटाना,उपप्रधान हीरा लाल शर्मा,महासचिव आर.के पंत,कोषाध्यक्ष श्री कालिया,सलाहकार सुभाष शर्मा,कानूनी सलाहकार सुनील शर्मा,महिला सशक्तिकरण सदस्य सुजाता सिंह ने सेक्टर वासियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कोरोना काल में लोगों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मेवला महाराजपुर की कोरोना हेड डॉ.गीता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राजसिंह बैंसला ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता दिवस का उत्सव पूरा देश 15 अगस्त सन् 1947 से आज तक बड़े उत्साह और प्रसन्नता के साथ मनाते चले आ रहा है। हमें आज सभी महापुरूषों और शहीदों को श्रृद्वांजलि देनी चाहिए जिन्होनें स्वतंत्रता हेतू अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उन्होनें युवाओं से रवान किया कि उन्हें भारत की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर एके भटनागर,टी.आर गुगलानी,जगदीश शरण,विशाल बस्नोत्रा सहित कई अन्य सेक्टर-46 के लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *