रिपोर्ट दिनेश सोनी पारोली IBN NEWS
कोटड़ी समाज में आज सकारात्मक, रचनात्मक और तथ्यात्मक समाचार प्रकाशित करने की आवश्यकता है। यह बात रविवार को कोटडी ग्रामीण पत्रकार मंच के अध्यक्ष महावीर वैष्णव ने चारभुजा मंदिर परिसर में उपखंड लेवल की 7 वीं पत्रकार मंच की बैठक में कहीं।
कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र लोढा ने पत्रकारों को आमजन व प्रशासन के बीच की कड़ी बताते हुए कहा कि कई तत्व समाज को बांटने जैसे तथ्य भी प्रचारित कर रहे हैं। ऐसी सोच से मुकाबला करने का एकमात्र तरीका जागरूकता है। तथ्यपरक व सटीक खबरें प्रकाशित कर जनमानस को जागरुक जागृत करने का कार्य अनवरत करते रहने का संदेश दिया।
इस दौरान पत्रकार मंच के अध्यक्ष महावीर वैष्णव, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र लोढ़ा, महामंत्री दुर्गेश पाराशर, वरिष्ठ पत्रकार सोहन बागवान, वीर धरा न्यूज़ नेटवर्क एजेंसी के एस पी साहू व राम प्रसाद आचार्य सहित क्षेत्र के रिपोर्टर मौजूद थे।