Breaking News

इनरव्हील क्लब “होराईजन” द्वारा मलिन बस्ती में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

IMG 20220807 WA0091

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। 7 अगस्त को इनरव्हील “होराईजन” क्लब के सदस्यों ने सहारा स्टेट के निकट भगता स्थित मलिन बस्ती के बच्चों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया । जिसमें बच्चों और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों को देश की स्वतंत्रता बारे में बताया गया। रीमा गोयल द्वारा द्वारा महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर और हाइजीन पर भी जानकारी दी गई। क्लब की अध्यक्ष सविता टिबडेवाल जी द्वारा महिलाओं को दलिया, हॉर्लिक्स, आयरन की दवा दी तथा बच्चों को कलर बुक, कलर, पेन, फ्रूटी आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सचिव विजेता सिंघानिया, एडिटर प्रीति चांदवासिया, करुणा बंधानी, दीप्ति जयसवाल आदि क्लब की बहनें उपस्थित रहीं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *