Breaking News
IMG 20220227 195641

निचलौल के चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर किया प्रहार, सबका साथ, सबका विकास, यही है भाजपा का प्रयास:

Ibn27news
निचलौल महराजगंज
महाराजगंज जनपद के बहुचर्चित सिसवां विधानसभा क्षेत्र के निचलौल स्थित राजा रत्नसेन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत सपा और भाजपा सरकार के शासन का फर्क बताते किया।

सीएम योगी ने कहा कि पांच साल पहले लोगों को राज्य में बिजली नहीं मिलती थी,तब बिजली जैसे निर्जीव परंतु महत्वपूर्ण अदृश्य ऊर्जा का जाति और मजहब हुआ करता था।उस समय बिजली बहुत कम आती थी जबकि भाजपा सरकार के शासन में बिना किसी भेदभाव के सबको बिजली पर्याप्त मात्रा में मिल रही है। बताते चलें कि रविवार को महाराजगंज के सिसवां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) को निशाने पर रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी फिर से पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाने के रास्ते पर बढ़ चली है जिसका अहसास होते ही सपा सहित अन्य विपक्षी नेताओं ने विदेश भागने की तैयारी कर ली है।कोई ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जाने की फिराक में है तो कोई नेपाल भागने लिए की तैयारी में है।यह दावा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का नारा “सबका साथ और सबका विकास है”, जबकि सपा का नारा सबका साथ लेकिन सिर्फ सैफई खानदान का विकास है। अंत में उन्होंने एक साफ सुधरी भयमुक्त सरकार बनाने के लिए कमल के फूल पर बटन दबाकर वोट देने के लिए सभी लोगों से जोरदार अपील की ताकि इस बार भी भाजपा 350 के पार होकर भारत के सबसे विशाल प्रदेश उत्तर प्रदेश में एक भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त व माफिया मुक्त सरकार जो सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है अपना परचम लहरा सकें।
रिपोर्ट:फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *