रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। चौरी चौरा थाना परिसर में बुधवार को व्यापारियों के साथ प्रभारी निरीक्षक इक़रार अहमद ने बैठक किया।बैठक के दौरान उन्होंने व्यपारियो की समस्याओं को सुना और हर सम्भव सुरक्षा का भरोसा दिलाया और दुकानदारों से अपने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चालू रखने का कहा।उक्त अवसर पर भुवनपति निराला, अमित वर्मा,सुभाष पासवान, अमरनाथ जायसवाल,अनिल राजभर,अरमान अहमद, सहित तमाम लोग मौजूद रहें।