Breaking News

अंबेडकर नगर-इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में एक युवक की सिर पर ईट से मारकर की गई हत्या

ibn news अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र
◆ चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अम्बेडकर नगर, 18 फरवरी। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में गांव में स्थित राइसमिल में पाया गया जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कटरिया गांव में बीती रात्रि बारात आई हुई थी जिसमें आरोपी सहित मृतक राहुल शराब के नशे में धुत्त था इसी दौरान आरोपियों व मृतक के मध्य किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई होगी और मामला खूनी संघर्ष तक आ पहुंचा होगा। कटरिया मंदिर के सामने सेवा राइस मिल है जिसमें आरोपियों ने युवक के सिर को ईट से कूच कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह में हुई तो पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और संवैधानिक कार्यवाई हेतु लग गई। पुलिस को परिवार की तरफ से मिली तहरीर में चार आरोपी को नामजद लिख कर दिया गया जिसमें गोरे चौहान पुत्र भल्लू,बाली उर्फ बलवंत चौहान पुत्र राम भवन,अर्जुन पुत्र विजयकर चौहान, इम्फाल चौहान पुत्र हौसिला निवासीगण कटरिया शामिल हैं। मृतक का नाम राहुल यादव पुत्र लालमन यादव उम्र 22 वर्ष निवासी मीरानपुर सदर अली बताया जा रहा है जो दो दिन पूर्व शादी में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था। वहीं इस सम्बंध में पुलिस आरोपियों को पकड़ने हेतु संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत है आरोपियों की तलाश जारी है जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *