(प्रमोद कुमार गर्ग)
बीगोद- उपखण्ड क्षैत्र मालीखेडा, सोपुरा, खटवाडा रोड, जोजवा, जालियां सहित कई क्षैत्रों मे अलसुबह 3 बजे से 6 बजे तक बेरोकटोक असख्य ट्रैक्टर ट्रॉली निडर होकर खुलेआम सडकों सरपट दौडते निकलते जिस दौरान सरपट दौडते अवैध बजरी के ट्रैक्टरों की आवाज़ खुलेआम सुनाई देती। ट्रैक्टरों की देखरेख व सुरक्षा को लेकर माफिया गिरोह आगे- पीछे चलते ताकि अवैध बजरी वालो को सुरक्षा के साथ अपने गतव्य स्थान पर पहुचाते। जिस दौरान ट्रैलर, ट्रोले भी अपनी मनमानी करते बेधड़क होकर रात्रि तेज गति से गुजरते जो दुर्घटना होने का अंदेशा देते हैं। इस दौरान सरकार प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व हो रही।
फिर भी खननविभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग मूकदर्शक बनकर बैठा नही करता कार्यवाही।नागरिकों का कहना है कि अधिकारीयो की मिलीभगत सह बिना अवैध बजरी एक भी ट्रैक्टर निकलना सम्भव नही हो पाता ।यह ट्रैक्टर ट्राली खुलेआम पुलिस थाने के सामने से गुजरते फिर कार्यवाही नही होती इसका कारण लेकिन जनता जब जानती हैं। ग्रामीणों ने इन अवैध बजरी के वाहनों पर रोक लगाने की मांग की ताकि सरकार को राजस्व का नुकसान न हो। बनास नदी का स्वरूप न बिगडे।
बनास नदी को देखने से पता चला कि नदियों का स्वरूप बिगड़ चुका है गहरे खडडे हो गये जो भविष्य दुघर्टना अजांम दे सकते। छः महीनों से लगातार अवैध बजरी का गोरखधंधा खुलेआम चल रहा लेकिन अधिकारी व सरकार बदलने के बाद कार्यवाही न हो पायी।