Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 29 at 5.29.58 PM

बिना पेड़ पौधे जीवन संभव नहीं:नरेंद्र गुप्ता

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 07 29 at 5.29.58 PM

फरीदाबाद:विधानसभा 89 क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सेक्टर-15 ए में स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के तहत पौधे लगाए। इस मौके पर उनके साथ पृथला के विधायक नयनपालर रावत भी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत किया।

इस अवसर पर पौधारोपण करने के बाद विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर पेड़-पौधे नहीं होंगे तो,धरती पर न जीवन होगा और न जीव,इसलिए हमें समय रहते अपनी आदतों में सुधार करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अपने आस-पास के क्षेत्र को अधिक से अधिक स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से पर्यावरण में स्वच्छता ही होती है। हमें इससे अनेक प्रकार की औषधि,फल,फल,औषधीय आदि भी प्राप्त होते हैं। इसलिए अपने आस-पास के खाली क्षेत्र,पार्क और अन्य स्थानों पर पेड़-पौधे और पर्यावरण को स्वच्छ रखें। इस मौके पर अशोक मलिक,बसंतलाल नथानी,अभिषेक नागर,संजीव,राजकुमार माहौर,एचबी सिंह,पवन अग्रवाल,भाजपा अजरौंदा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *