मवई, अयोध्या (IBN NEWS रिपोर्टर मुदस्सिर हुसैन):
ब्लॉक मवई अंतर्गत ग्राम नेवरा में कल्याणी नदी के किनारे स्थित माता जलहाली मंदिर में वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर देवी मां से आशीर्वाद प्राप्त किया।
हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर के महंत बाबा जगजीवन दास द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत सत्कार किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि इस पावन स्थल पर जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत माँगता है, माता जलहाली देवी उसकी हर मनोकामना पूर्ण करती हैं।
समाजसेवियों की रही विशेष उपस्थिति
इस आयोजन में कई गणमान्य समाजसेवी और क्षेत्रीय नेता उपस्थित रहे।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
-
समाजसेवी दानिश हुसैन
-
पत्रकार मुदस्सिर हुसैन (IBN News)
-
डॉ. राधे श्याम गुप्ता
-
भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडे
-
रवि शंकर पांडे
-
भोला सिंह टाइगर
-
सुभाष यादव
-
सुमित शुक्ला
-
बाबा फहीम
-
गुल मोहम्मद आदि।
श्रद्धा और भक्ति का संगम
पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तों से भरा रहा। सभी ने बड़े श्रद्धा भाव से माता के चरणों में शीश नवाया और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक बाबा जगजीवन दास ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि आने वाले समय में मंदिर परिसर को और भी विकसित किया जाएगा।