Breaking News

निचलौल ब्लाक परिसर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

रिपोर्ट मनोज गुप्ता

जनपद महराजगंज के निचलौल ब्लॉक परिसर में आज नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित ग्राम प्रधानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिसवा विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल रहे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने की । जनपद महाराजगंज क्षेत्र पंचायत प्रमुख संघ के संरक्षक अमरीश यादव की भी उपस्थित रहे।नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया तथा अपने क्षेत्र के चौमुखी विकास के बारे में बताया साथ ही साथ उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे और सिसवा विधानसभा को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करते रहेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख संघ के संरक्षक अमरीश यादव ने सभी आमंत्रित आगंतुकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और बिना किसी भेदभाव के सबका विकास सुनिश्चित करने को कहा

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *