Breaking News

कार की चपेट में आने से प्रधानाध्यापक की मौत

आज सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भईया फरेंदा के पास कार की चपेट में आने से प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई ।फरेंदा कस्बे के वार्ड नंबर तीन विकास नगर निवासी शिक्षक भीमराव पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरमंदिर खुर्द में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे।IMG 20210713 WA0001

आज सुबह वह विद्यालय जा रहे थे और अभी फरेंदा थाना क्षेत्र के भैया फरेंदा स्थित अभिनव विद्या मंदिर इंटर कालेज के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही कार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया । घटना की सूचना के बाद थाने में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों की भीड़ इकट्ठा ओ गई।जिसने जहाँ सुना वही स्तब्ध रह गए। मृतक भीमराव मूल रूप से मधुकरपुर महदेवा के निवासी थे। प्रभारी निरीक्षक विजय द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

मनोज शर्मा

Ibn 24×7 न्यूज़

ब्यूरो चीफ महराजगंज

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *