Breaking News

क़ौमी एकता के प्रतीक हज़रत मोहम्मद फतह शाह बाबा

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

21/11/2021 मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नेवरा में हज़रत मोहम्मद फतह शाह बाबा का उर्स मुबारक शुरू, हज़रत मोहम्मद फतह शाह बाबा की मजार ए अकदस पर श्रद्धा और आस्था के साथ हर धर्म के मानने वाले जायरीन हाजरी देने पहुंचते हैं। यूं तो सूफी संतों,साधुओं के पास जाति पाति नस्ल व धर्म का कोई बंधन नहीं होता,श्रद्धा के साथ जो भी इनके दरबार में सच्चे मन से हाजरी लगाता है,वे अल्लाह से उसके लिए दुआए करते हैं

 

उनकी दुआओ को सुनकर अल्लाह उसे पूरी करता है। आपको बता दें कि इंसानियत का पैगाम देने वाले हज़रत मोहम्मद‌ फतह शाह बाबा की मजार ए अकदस एकता की एक अनूठी मिसाल है। जनपद अयोध्या के कोने कोने से हर धर्म के लोग बाबा के दरबार में हाजरी देने पहुंचते हैं,उर्स मुबारक के मौके पर अकीदतमंदों की भीड़ देखते ही बनती है।बाबा के मजार ए अकदस पर एकता के साथ साथ गंगा जमुनी तहजीब की झलक भी देखने को मिलती है। उर्स मुबारक के मौके पर दो दिनों का मेला लगता है,जिसमें दूर दूर की दुकानें भी आती है,और आखिरी दिन काफी भीड़ देखने को मिलती हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *